भारत सरकार
ने हाल ही
में पेंशन से
जुड़े कुछ नए
नियमों की
घोषणा की
है। ये नियम
लोक शिकायत
एवं
पेंशन
मंत्रालय से
लागू किए
जा रहे हैं। इन
नियमों का
असर देशभर
के करोड़ों
पेंशनभोगियों
पर पड़ेगा।
आइए जानते हैं
कि ये नए
नियम आपके
लिए क्या
बदलाव ला
रहे हैं। लोक
शिकायत एवं
पेंशन मंत्रालय
ने एक अहम
सर्कुलर जारी
किया है। इस
सर्कुलर के
मुताबिक
अब 80 साल
से ऊपर के
सभी पेंशनर्स
को
अनुकंपा
भत्ता या
अतिरिक्त
पेंशन का
लाभ मिलेगा।