भारत सरकार
द्वारा शुरू
की गई
प्रधानमंत्री सूर्य
घर मुफ्त
बिजली योजना
2024 का
मुख्य उद्देश्य
आम नागरिकों
को मुफ्त
बिजली प्रदान
करना है।
इस योजना
के तहत,
लोगों को 300
यूनिट तक
मुफ्त
बिजली मिलेगी
और सौर
पैनल स्थापित
करने के
लिए सरकार
द्वारा सब्सिडी
भी दी जाएगी।
योजना की
पूरी आवेदन
प्रक्रिया
ऑनलाइन
पेपरलेस है,
जिससे देश
के हर
राज्य का
नागरिक इस
योजना का
लाभ उठा
सकता है।